रमेशचंद्र डाड
आकोला|स्मार्ट हलचल|आकोला कस्बे में चल रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के सदस्य अंकित कुमार सेन ने बताया कि भगवान गणेश जी महाराज बड़े मंदिर प्रांगण से 2.15 बजे शोभायात्रा शुरू हुई जो मुख्य मार्ग से होती हुई शिवालय पहुंची। महाआरती कर महाप्रसाद वितरित किया गया इसके बाद प्रतिमा को बनास नदी में विसर्जन किया गया। इस मौके पर मुकेश श्रोत्रिय, प्रियदर्शी पारीक,धर्मेंद्र जोशी जसवंत पारीक,रविंद्र जोशी, प्रशासक शिव लाल जाट,पुजारी दिनेश पाराशर,कैलाश सेन,सत्यनारायण काबरा,आयुष सोनी,हर्षित शोत्रिय,दीपक बांगड़,अभिनव पाराशर,भानु पारीक,गोविंद पाराशर, आयुष जोशी, अनुष्क पारीक, सागर सेन दीपक सेन,दीक्षांत बांगड़,आदित्य उपाध्याय, आशुतोष तिवाडी,दीपक उपाध्याय,हर्षा असावा, आरव जोशी, पार्थ जोशी,अक्षत,माहेश्वरी,आदि सदस्य एवम बडलियास थाना प्रभारी मय स्टाप उपस्थित थे।