Homeराजस्थानजयपुरचित्रकार दीपाली शर्मा की कलाकृति 'द पजल्स ऑफ लाइफ' को राज्य पुरस्कार

चित्रकार दीपाली शर्मा की कलाकृति ‘द पजल्स ऑफ लाइफ’ को राज्य पुरस्कार

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर-स्मार्ट हलचल/राजस्थान ललित कला अकादमी की 65वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में जयपुर की युवा चित्रकार दीपाली शर्मा की कलाकृति ‘द पजल्स ऑफ लाइफ’ को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ 10 कलाकृतियों में से एक के रूप में दिया जाएगा।अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्यभर से 177 कलाकारों ने भाग लिया। इनमें से निर्णायक मंडल ने 85 कलाकारों की 96 कलाकृतियों का चयन किया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. रंजन कुमार मलिक, डॉ. विजय, और महावीर भारती ने सभी कलाकृतियों का मूल्यांकन कर शीर्ष 10 कलाकारों का चयन किया, जिनमें दीपाली शर्मा का नाम शामिल है।

‘द पजल्स ऑफ लाइफ’ को इसके गहन विचार, रंग संयोजन और जीवन के विविध पहलुओं को चित्रित करने के लिए सराहा गया। इस उपलब्धि पर प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में दीपाली शर्मा को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान न केवल जयपुर बल्कि पूरे राज्य के कला क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES