कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई री-नीट परीक्षा,नकल रोकने के रहे सख्त इंतजाम

बानसूर।स्मार्ट हलचल।क्षेत्र में रविवार को री-नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक तीन परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई, जिसमें कुल 840 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस जाब्ते के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई तथा नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी गई। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। अभ्यर्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने की अनुमति दी गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच एवं पहचान सत्यापन किया गया, जिसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।