शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा स्मार्ट हलचल । भारिण्डा से सोपुरा के बीच का दो किलोमीटर रास्ते की दयनीय स्थिति ने ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बारिश के बीच रास्ता खराब हो गया था। बारिश निकले हुए दो माह बीत गए हैं। अभी तक रास्ता ठीक नही हुआ। सड़क से लोगों का आवागमन है। ऐसे में निकलने में बड़ी दिक्कतें हो गयी है। पर सुधार कार्य में कोई तेजी नहीं दिख रही। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। बारिश के बाद रास्ता बिलकुल क्षतिग्रस्त हो चूका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में आसानी हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता की खराब हालत के कारण न केवल उन्हें परेशानी हो रही है, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्या जल्द ही सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी या ग्रामीणों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल, ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे जल्द से जल्द सड़क की मांग कर रहे हैं।

