सेन समाज के संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

नीरज मीणा

महुआ। स्मार्ट हलचल/महुवा उपखंड मुख्यालय पर सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन महाराज के जन्म दिवस पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मैं संत शिरोमणि सेन महाराज की झांकी के साथ बैंड बाजा व कलश यात्रा के साथ महुवा के मुख्य बाजार होते हुए पुरानी तहसील रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन पहुंची।
जहां विधायक राजेंद्र मीणा ने अग्रवाल सेवा सदन, महुवा में सैन समाज द्वारा आयोजित संत शिरोमणी सैन महाराज जी की जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस पावन अवसर परविधायक राजेंद्र मीणा द्वारा सैन समाज के सम्मानित जनों से संवाद करते हुए संत सैन महाराज के आदर्शों—समरसता, सेवा और सद्भाव—को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उनका जीवन हमें समाज में समानता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने सेन समाज के प्रतिभावान प्रतिभाओं युवाओं का सम्मान करना अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान होती है वही समझ में एकता आती है।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक भामाशाह महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे।