Homeभरतपुरवैर में श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा, सामाजिक एकता...

वैर में श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा, सामाजिक एकता और सेवा का प्रेरणास्पद

(शशिकांत शर्मा)

वैर|स्मार्ट हलचल| दाऊजी महाराज मंदिर प्रांगण में अग्रवाल समाज, वैर के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर वैर नगर के समस्त समाजों के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई और आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
अग्रवाल समाज के महामंत्री वैदिक कुमार गोयल ने बताया कि पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित भंडारे में वैर के विभिन्न समाजों के लगभग 8-9 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भंडारे के लिए 651 किलोग्राम दूध एवं 21 मण आटे के पुए सेवा भाव से तैयार किए गए। पूरे आयोजन में अनुशासन, स्वच्छता और सहयोग का सराहनीय दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर नगर के विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुकेश (पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि), पूरन धाकड़ (एडवोकेट), शैलेंद्र धाकड़, पप्पू राम गुप्ता (अध्यक्ष), अनिल सिंघल मोदी (सीनियर जेएलए, जयपुर), पुष्पेंद्र सिंह (प्रधानाचार्य), राजेश गुप्ता (प्रधानाचार्य), विष्णु गर्ग, रामभरोसी (गिरदावर), ओमप्रकाश अजरोदा, विकास पुरोहित, विष्णु (चेयरमैन), श्याम कोली, मनीष मित्तल (प्रधानाचार्य), अंकित गुप्ता (जयपुर), इंद्रमोहन शर्मा, ओमप्रकाश, कपिल विक्की दीपक कोठारी राहुल सिंघल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भागीदारी की।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES