ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल| राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किये बजट को थोथी घोषणाओं का पुलिंदा बताया है, पेंशन धारियों लिए निराशाजनक बजट है।
उन्होंने कहा कि दिशा हीन बजट आज विधानसभा में पेश हुआ है बेरोजगार युवाओं के लिए कोई रोडमैप नहीं है, किसान को लिए बजट में विशेष कुछ नया नहीं है। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए जो पूर्व में बजट में घोषणा हुई वो भी धरातल पर नहीं आई है नई योजना किस तरह धरातल पर आएगी यह भविष्य के गर्भ में है गंभीरी रिवल फ्रंट की घोषणा में तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर इसमें गिरने वाले सिवरेज के पानी को रोकते तो यह घोषणा सार्थक होती जो 40 करोड़ की विजयपुर वाली सड़क की घोषणा हुई वो पूर्व में ही अशोक गहलोत के 23-24 के बजट में स्वीकृत हो चुकी थी वन विभाग द्वारा एनओसी भी जारी कर दी गई उसी सड़क को इन्होंने बजट में जोड़ दिया जो पूर्व में ही स्वीकृत थी। चिकित्सा क्षेत्र में सेटेलाइट हॉस्पिटल में डाक्टरों के पद खाली हैं इन्हें भरने की घोषणा नहीं हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी कई पद रिक्त हैं। संसाधनों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। आमजन व मार्बल उद्यमियों को कुछ नहीं मिला है। बजट में केवल कागजी घोषणाएं हैं। दो साल के बजट में की घोषणाएं भी अभी पूरी नहीं हुई।
