शिव जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।कस्बे के चितौड़िया ग्रामवासी द्वारा श्री देवनारायण मंदिर पर शुक्रवार रात को बगड़ावट कथा का आयोजन किया गया। बगड़ावट कथा के कलाकारों ने 4 बजे तक चली कथा में सभी श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया सभी कथा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कथा की प्रस्तुति दी। सुबह 4 बजे देवनारायण की पूजा अर्चना के साथ ही भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। देवनारायण मंदिर में बगड़ावट कथा का आयोजन हुआ, और भगवान के कथा पर भक्तों ने नृत्य भी किया। देवनारायण की विशेष आरती की गई और मंदिर में सजावट की गई। इस दौरान बगड़ावट कथा का आयोजन हुआ। आयोजित बगड़ावट कथा में बाबू ख़ां पार्टी ने भक्ति रस से ओतप्रोत भजन गाए। इस अवसर पर आयोजित बगड़ावट कथा पर ग्रामीणों ने सभी कथा कलाकारों का माला पहना कर स्वागत किया गया।
