(बिन्टू कुमार)
नारायणपुर |स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी और मुण्डावरा स्थित गौशालाओं का गुरुवार को तहसीलदार अनिल कुमार एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश सैनी व डॉ. मुकेश सैनी द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशाला में साफ-सफाई, गौवंश के लिए चारा, पेयजल, छाया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसीलदार ने गौशाला संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि पशुओं के लिए पेयजल की पर्याप्त एवं निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि गौवंश को लू और उच्च तापमान से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। इस दौरान समाजसेवी रोहिताश सैनी, बजरंग सैनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
