Homeराजस्थानअलवर29 मई से 20 दिन अंडरपास बंद रहेगा

29 मई से 20 दिन अंडरपास बंद रहेगा

स्मार्ट हलचल/चौमहला/कस्बे के मध्य रेलवे गेट नंबर 32 पर बना अंडरपास 29 मई से 17 जून तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे फाटक पर बना अंडरपास 29 मई से 17 जून तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा,इस अवधि के दौरान अंडरपास पर फर्श का कार्य किया जाएगा।इस दौरान आवागमन चौमहला बाईपास से ओवरब्रिज होकर गुजरेगा।
बॉक्स
रेल प्रशासन द्वारा गेट नंबर 32 पर स्थित फाटक को 1 जनवरी 024 को पूर्ण रूप से बंद कर दिया था, तथा 17 जनवरी से अंडरपास का कार्य शुरू कर दिया था,रेल प्रशासन की उदासीनता व ठेकेदार की लेट लतीफी के चलते 17 माह बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इस अंडरपास पर अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से आवागमन तो शुरू कर दिया गया था लेकिन इस पर सीसी सड़क पर फर्श, व टीन शेड लगाने शेष रहे है साथ ही अंडरपास के दोनों ओर सड़कों की मरम्मत अभी तक नहीं हुई जिससे इसके आसपास रहने वालो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बॉक्स
ग्राम पंचायत ने उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर अंडरपास में फर्श का कार्य समय सीमा में पूर्ण करवाने का अनुरोध किया ,साथ ही लिखा अंडरपास के बॉक्स में जमा मटेरियल हटवाकर फर्श का कार्य किया जावे,।
चौमहला की भौगोलिक स्थिति ऐसी है की दिल्ली मुंबई रेल लाइन कस्बे के मध्य गुजर रही है यही अंडरपास स्थित है ,अंडरपास के एक और आधी से अधिक आबादी मुख्य बाजार स्थित है तो दूसरी ओर आधी से कम आबादी अस्पताल,बस स्टेंड,तहसील, एसडीएम आफिस,पुलिस थाना,कृषि उपज मंडी अदालत,मुक्तिधाम स्थित है, कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से लोगो को परेशानी होगी वहीं व्यापार व्यवसाय प्रभावित होगा।
9 मई 025 को मुख्य रेल प्रबंधक कोटा ने चौमहला स्टेशन का निरीक्षण किया था इस दौरान व्यापार संघ ने डीआरएम से मुलाकात कर अंडरपास का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की थी

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES