वार्ड 31 समेत आसपास के इलाकों में कम प्रेशर से लोग परेशान, पार्षद ने नई टंकी बनाने की उठाई मांग
( महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|भोपालगंज और आसपास के इलाकों में पेयजल संकट को लेकर वार्ड 31 पार्षद सौरभ तंवर व मंडल पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर और जलदाय विभाग के अधिकारियों को आग्रह पत्र सौंपा।शाम की सब्जी मंडी के पास जलदाय विभाग परिसर में बनी पुरानी पानी की टंकी जर्जर होने पर सुरक्षा कारणों से ध्वस्त कर दी गई थी। इसके बाद उसी स्थान पर नई टंकी नहीं बनने से वार्ड 31, 34 सहित भोपालगंज और आसपास की बस्तियों में पानी का प्रेशर लगातार कम रहने की बात सामने आई है।
पार्षद प्रतिनिधि पुनीत प्रताप सिंह तंवर ने बताया कि पुरानी टंकी से बड़े क्षेत्र में पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती थी। जनप्रतिनिधियों ने मांग की कि उसी स्थान पर नई टंकी का निर्माण कराकर लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
इस दौरान पंकज मानसिंहका, पंकज श्रोत्रिय और दिनेश कुमार माली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।