Homeदिल्लीमार्च तक हर हाल में पूरा हो महिला छात्रावास: सचिव

मार्च तक हर हाल में पूरा हो महिला छात्रावास: सचिव

Published on

राकेश मीणा

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

हरिद्वार।स्मार्ट हलचल|संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचकर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माणाधीन महिला छात्रावास का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में मार्च माह तक छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्राओं को परिसर में सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवास की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा और गरिमा से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

सचिव ने परीक्षा भवन, विश्वविद्यालय आवास और कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे आवासीय भवनों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, समयसीमा और वित्तीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने सचिव को विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, नए पाठ्यक्रमों, शोध कार्यों तथा भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय संस्कृत शिक्षा के प्रसार और शोध को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश कुमार, उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत, प्रो. लक्ष्मी नारायण जोशी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सचिव को आश्वस्त किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएंगे।

Latest articles

कैथून में ASI बने पीरूमल व कांस्टेबल शिवराम को मिली पदोन्नति

!!  !!स्मार्ट हलचल|कैथून थाना में तैनात राजस्थान पुलिस में अपनी सादगी कर्तव्यनिष्ठा के लिए...

अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 176 पव्वे जब्त

लाखेरी - स्मार्ट हलचल|के. पाटन कस्बे के रेल्वे स्टेशन समीप बुधवार को पुलिस ने...

“वर्धमान” ग्रुप ने गौ-सेवा के साथ दिया जीव-दया का संदेश; नन्हीं युवी के सेवा भाव ने जीता सबका दिल

सामाजिक सरोकारों की निरंतरता का संकल्प: 8 मार्च को "वर्धमान" मनाएगा भव्य महिला उत्सव कोटा।...

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप के निर्देश पर फसलों का लिया जायजा

इंजीनियर रवि मीणा कोटा : स्मार्ट हलचल|आज देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी के...

More like this