Homeराजस्थानअलवरबिलाली माता मंदिर से चोरी का पर्दाफाश चोरी के पैसों से...

बिलाली माता मंदिर से चोरी का पर्दाफाश चोरी के पैसों से खरीदी बाइक व पैसें बरामद

बानसूर।स्मार्ट हलचल|बास दयाल थाना पुलिस ने बिलाली में शीतला माता मंदिर में चोरी का खुलासा करते हुए आरोपियों से मंदिर के दानपात्र से चोरी के नगद रुपए और चोरी के पैसे से खरीदी गई बाईक कों बरामद किया हैं। थाना प्रभारी रजनी कुमारी ने बताया कि मंदिर के पुजारी लादूराम प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 नवंबर की रात को क्षेत्र के बिलाली स्थित शीतला माता मंदिर में दो चोर दानपात्र उठा ले गए और उनमें रखें करीब डेढ़ लाख रूपये और चांदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने टीम का गठन कर दो आरोपियों राकेश बावरिया और कुलदीप बावरिया को गिरफ्तार कर उनसे बरामदगी को लेकर गहनता से पूछताछ की गई औंर आरोपियों को घटनास्थल की दस्तीक करवाई। पुलिस ने आरोपियों से18500 रूपये में डाउन पेमेंट पर खरीदी गई बाईक और 9221 रूपये, 321 खुल्ले सिक्के एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का औजार बरामद किया हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES