धूवाला के बालाजी मंदिर में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

चांदी का मुकुट, हार व कलगी बरामद; रात्रि में ताला तोड़कर देते थे वारदात को अंजाम

माण्डल, स्मार्ट हलचल. पुलिस थाना माण्डल ने ग्राम धूवाला स्थित बालाजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी हुआ चांदी का मुकुट, हार व कलगी बरामद कर ली है।

प्रार्थी जगदीश शर्मा ने 22 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह पूजा के दौरान मंदिर का ताला टूटा मिला और मूर्ति पर चढ़े चांदी के आभूषण गायब थे। इस पर प्रकरण संख्या 68/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की निगरानी के आधार पर पुलिस ने शंकर (23) व सोनू सिंह (22) निवासी धूवाला को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी रात्रि में मंदिर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है।