कृष्णकुमार राजपुरोहित
स्मार्ट हलचल| भीनमाल पुलिस ने पहुंचकर किया मौका मुआयना सीसीटीवी कैमरा के आधार पर की जा रही जांच,चोरो ने एक जैन घर मंदिर व सूने पड़े 3 मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया अंजाम
मोहल्ले वासियों ने बताया कि माघ कॉलोनी में एम भंवर जैन का मकान हैं उसमें चोरी हुई उनका परिवार जो वर्तमान में मुंबई में रहता हैं उनके घर के ताले टूटे हैं
उनके पड़ोस के मकान के पास
में जयंती शर्मा एवं उसके भाई विनोद शर्मा का मकान हैं उनके भी ताले टूटे दोनों भाई अपने परिवार सहित कल एक शादी समारोह में पाली गए हुए थे
उनके मकान के भी ताले टूटे एवं अंदर से चोरी हुई एवं सामने ही एक जैन मंदिर देरासर हैं उसके भी ताले टूटे वहां पर कोई चोरी नहीं हुई सुबह पुजारी के आने पर पता चला
तीन मकान मालिकों के आने के बाद पता चलेगा कितनी चोरी हुई,
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया एवं जांच शुरू की!

