दिनदहाड़े मकान में चोरी, सवा किलो चांदी और 5 ग्राम सोना लेकर चोर फरार
आसपास घूमते दिखाई दिए तीन संदिग्ध, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के माताजी का खेड़ा ग्राम में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रामेश्वर बेरवा के मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात चोर मकान में घुसे और सवा किलो चांदी तथा करीब 5 ग्राम सोना चोरी कर फरार हो गए।
घटना की सूचना आज पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर गोपाल जी प्रजापत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू की, लेकिन फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के आसपास तीन संदिग्ध व्यक्ति इलाके में घूमते हुए दिखाई दिए थे। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात से क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।