लाडपुरा, 1 जून। स्मार्ट हलचल।कस्बा क्षेत्र में बीती रात एक मकान के बाहर से अज्ञात बदमाश एक मोटरसाइकिल चुरा ले गए। चोरी की इस बढ़ती वारदात से स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार लाडपुरा निवासी कालू माली ने अपनी मोटरसाइकिल को रात के समय अपने घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब वह सोकर उठा तो उसे बाइक वहां नहीं मिली, जिससे घर के बाहर से गाड़ी गायब होने का पता चला।
पीड़ित ने वाहन गायब होने के बाद तुरंत सजगता दिखाते हुए आस-पास के पूरे इलाके में और संभावित रास्तों पर उसकी सघन तलाश की, लेकिन अज्ञात बदमाशों द्वारा पार की जा चुकी बाइक का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
मोटर साइकिल का सुराग नहीं लगने के बाद पीड़ित कालू माली द्वारा इस संबंध में मांडलगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट प्राप्त कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
