सुरेश चन्द्र मेघवंशी
निर्माणाधीन मकान से बोर तक बिछाई गई केबल काटकर ले गए चोर, निर्माण कार्य प्रभावित ।
मांडल |स्मार्ट हलचल|मांडल के तेजाजी चौक स्थित एक प्लॉट पर मकान के नवनिर्माण कार्य के दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर निर्माणाधीन मकान से बोर तक बिछाई गई करीब 300 फीट केबल काटकर मौके से ले गए।घटना का पता लगने के बाद निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि निर्माण कार्य के लिए बोर से मकान तक बिजली व्यवस्था के लिए केबल बिछाई गई थी। चोर रात के समय केबल काटकर ले गए, जिससे निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और चोरों का पता लगाने की मांग की है।