Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़तृतीय उदय खेल महोत्सव–2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर

तृतीय उदय खेल महोत्सव–2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर

खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना ने मैदान को बनाया उत्सव का केंद्र*

*प्रतिदिन खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में 40 क्रिकेट टीमों के 560 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग*

निंबाहेड़ा 02 फ़रवरी 2026|स्मार्ट हलचल|तृतीय उदय खेल महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता अपने पूरे शबाब पर पहुँच चुकी है। प्रतियोगिता के छठे दिन सोमवार को निंबाहेड़ा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान एवं जे के ग्राउंड पर खिलाड़ियों का जोश,ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखते ही बनती थी। प्रत्येक मुकाबले में रोमांच,अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला,जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 40 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 560 खिलाड़ी प्रतिदिन अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रामक बल्लेबाज़ी,धारदार गेंदबाज़ी और चुस्त क्षेत्ररक्षण ने प्रतियोगिता को उच्च स्तरीय बना दिया है। खिलाड़ियों द्वारा खेल नियमों का पालन करते हुए आपसी सौहार्द और टीम भावना का परिचय दिया जाना आयोजन की सफलता को और अधिक सुदृढ़ कर रहा है।
अतिथियों का आगमन एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
प्रतियोगिता के छठे दिन राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पुरण आंजना,छोटीसादड़ी पंचायत समिति के उप-प्रधान विक्रम आंजना तथा निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टॉक, नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख एवं निखिल आंजना प्रातः खेल मैदान पहुँचे। अतिथियों ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनका परिचय प्राप्त किया तथा उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम : उदयलाल आंजना
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि उदय खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करते हैं, जिससे भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होते हैं।
स्वागत एवं अभिनंदन
अतिथियों के आगमन पर निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी विधानसभा युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी,छोटीसादड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़,लसड़ावन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विक्रम अहीर,केली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन,अरनिया जोशी ग्राम पंचायत सरपंच गजेंद्र पालीवाल,नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादोन,सचिव आशीष अग्रवाल,प्रदीप मदानिया,नितेश आंजना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, साजन सोनी, विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष राहुल सेन,मुकेश धाकड़, संजय उपाध्यक्ष, आशीष टांक, गणपत आंजना,अरविंद अहीर, विकास धाकड़ बड़वली, सुरेश मीणा,करण जीनगर,उबैद खान,समरथ रैगर, आदित्य पहाड़िया, मोहित राठौर, विकास धाकड़ संतोषपुरिया, आशुतोष टांक, दिलकुश मीणा सहित निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी क्षेत्र के युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उत्सव जैसा माहौल, आगे और रोमांच की उम्मीद
पूरे दिन खेल मैदान पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों की तालियों की गूंज ने उदय खेल महोत्सव को खेल, उत्साह और एकता का प्रतीक बना दिया। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES