Homeराज्यउत्तर प्रदेशसभी जाति व धर्म के तीस जोड़ो का विवाह पूर्ण विधि-विधान से...

सभी जाति व धर्म के तीस जोड़ो का विवाह पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/उ.प्र. सरकार के ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग एवं नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के प्रयासो से सभी जाति व धर्म के 30 जोड़ो का विवाह पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। योजना के अंतर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालक) विद्यालय, मोहान रोड में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना में निर्धारित निर्देशो का अनुपालन करते हुए प्राप्त आवेदनों की जाँच कर विवाह योग्य जोड़ो को चयन किया गया था। योजना में अनुसूचित जाति के 21, सामान्य के 04, पिछड़ी जाति के 04 व अल्पसंख्यक 01 जोड़े सहित कुल 30 युगलो का विवाह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़े विवाह हेतु अपने परिवारीजनो के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो के रूप में विधायक (बक्शी का तालाब) योगेश शुक्ला, विधायक (मलिहाबाद) जय देवी, विधायक (सरोजनी नगर) राजेश्वर सिंह के करकमलो द्वारा नवविवाहित जोड़ो को बिछिया-पायल की भेंट सहित प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया गया तथा उनके सुखमय व उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इसके अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित हुए। आयोजन में नगर निगम के समस्त सम्बन्धित कर अधीक्षक व राजस्व निरीक्षक व लिपिक सहयोग हेतु उपस्थित रहे। वैवाहिक कार्यक्रम में योजना के निर्देशो के अनुरूप विवाहितों को उपहार तथा समस्त अतिथियों को भोजन कराकर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES