आज की शाम सरथला श्याम के नाम सरथला श्याम के दरबार में सजा भव्य कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां

काछोला 24 सितम्बर – स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के सरथला गांव में सरथला श्याम के दरबार में आयोजित महोत्सव के तहत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देशभर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को कभी हंसाया तो कभी सामाजिक सरोकारों से रूबरू कराया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।कवि सम्मेलन का संचालन देवेन्द्र वैष्णव अन्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत रायबरेली से आईं कवयित्री कोमल नाजुक ने अपनी रचनाओं से की। इसके बाद बारा के कवि भेरूलाल भास्कर ने बेटियों के सम्मान और महत्व पर कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं।
कवि मनीष सुखवाल ने अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। वहीं समकालीन विषयों पर भी कवियों ने अपनी बात काव्य के माध्यम से रखी। गोविंद हांकला, अरविंद शर्मा, मीनू शर्मा और कोमल नाजुक ने अपनी प्रस्तुतियों से कवि सम्मेलन में रंग जमा दिया।
कवि सम्मेलन से पूर्व सभी कवियों ने भगवान सरथला श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में काछोला थाना प्रभारी बाल किशन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवान शंकर शर्मा ने किया।
कवि सम्मेलन के दौरान श्रोताओं ने कवियों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजाईं और आयोजन का आनंद लिया। सरथला श्याम के दरबार में आयोजित यह साहित्यिक संध्या देर तक यादगार बनी रही।