जसवंत सिंह सुरावत
बदनोर क्षेत्र में शीतलहर के साथ कोहरा छाये रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है। रविवार सुबह कोहरे सर्दी के कारण कुछ दूरी तक भी नजर नहीं पा रहा था, जिससे लोग देर तक घरों से बाहर नहीं निकल पाये। सुबह से ही कोहरा पानी की बूंदों की तरह गिरता हुआ दिखाई दिया। इसके चलते लोग देर तक घरों में रजाइयों में दुबके रहे तथा जगह-जगह अलाव तापते देखे गए। कोहरे सर्दी के चलते दुपहिया वाहनों से चलना मुश्किल नजर रहा है। शीतलहर का प्रकोप दूसरे दिन भी जारी है। सुबह से लेकर अब तक जिले में घने कोहरे की चादर छायी हुई है। हाड़कंपा देने वाली सर्दी से जिंगदी की रफ्तार ठहर सी गई है। जन जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। ठंड ने कई साल के रिकार्ड तोड़ दिए हैं।हाड़कंपा देने वाली सर्दी से लोग कांप उठे हैं।
हमारें अन्य चेनल देखने के लिए निचे दिए वाक्यों पर क्लिक करे
वीडयो चेनल, भीलवाड़ा समाचार, सभी समाचारों के साथ नवीनतम जानकारियाँ , राष्ट्रीय खबरों के साथ जानकारियाँ, स्थानीय, धर्म, नवीनतम |