Homeराजस्थानजयपुरधोखाधड़ी के मामले में तीन गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में तीन गिरफ्तार

पावटा, स्मार्ट हलचल/प्रागपुरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई 2023 परिवादी अरविन्द सिंह पुत्र दिनेश सिंह यादव उम्र 32 साल निवासी वार्ड न. 17 अलवर ने पुलिस थाना प्रागपुरा में इस आशय की पेश की थी कि खसरा न. 2289/0.36, 2295/0.14 2309/0.95 को अभियुक्त गण मुस्तगीस को सदोष हानि पहुंचाने की नियत से बेईमानी पूर्ण आशय व छलकपट करके उक्त भूमि उनके द्वारा बेचान कर दी। जिसके सम्बन्ध में थाना प्रागपुरा पर मामला दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत विराटनगर शिप्रा राजावत के सुपरविजन एवं प्रागपुरा थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया। गठित टीम ने कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए साक्ष्य जुटा कर घटना में सरीक मुलजिम छीतरमल पुत्र मूलाराम गुर्जर निवासी विजयपुरा तन बेरी थाना प्रागपुरा, मुनेश पुत्र प्रभुराम जाति गुर्जर निवासी विजयपुरा तन बेरी थाना प्रागपुरा, मुखराम पुत्र श्योदान गुर्जर निवासी विजयपुरा तन बेरी थाना प्रागपुरा को गिरफ्तार किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES