Homeभीलवाड़ाभाजपा से बाहरी प्रत्याशी को टिकट नहीं देने के समर्थन में ...

भाजपा से बाहरी प्रत्याशी को टिकट नहीं देने के समर्थन में प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन,Ticket to BJP candidate

Ticket to BJP candidate

स्मार्ट हलचल,परमवीर सिंह कटार

आसींद
स्मार्ट हलचल/आगामी विधानसभा चुनाव के तहत आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं संभावित प्रत्याशियों ने अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज मंदिर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया| मीडिया से मुखातिब होते हुए पदाधिकारीयों एवं स्थानीय संभावित भाजपा प्रत्याशियों ने बताया कि भाजपा प्रदेश आलाकमान से मांग करते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से स्थानीय उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए बाहरी प्रत्याशियों को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, तथा भाजपा के कार्यकर्ता कतई स्वीकार नहीं करेंगे|प्रारंभ से ही भारतीय जनता पार्टी से स्थानीय विधायक प्रत्याशी को ही उम्मीदवार बनाया जाता रहा है| जिससे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो में सामंजस्य की स्थिति बनी हुई हैं| बाहरी प्रत्याशी को यदि टिकट मिलता है तो कार्यकर्ताओं में एवं पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है,
जमीनी स्तर पर स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान होकर कार्य कर रहे हैं | आगामी विधानसभा चुनाव में आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासी को ही भाजपा से प्रत्याशी बनाया जाए विधानसभा क्षेत्र में सभी समाज के भाजपा के संभावित प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं|आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र में सभी समाज के भाजपा के संभावित प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी दमखम दिखाने के लिए तैयार है| वहीं यदि प्रदेश आला कमान के द्वारा बाहरी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने के लिए यदि थोपा जाता है तो उसका भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बाहरी प्रत्याशी को स्वीकार नहीं करेंगे
वहीं स्थानीय निवासी की बात की जाए तो सर्व समाज की बाहुल्यता आसींद हुडा विधानसभा क्षेत्र में सभी समाज के भाजपा के संभावित प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी दमखम दिखाने के लिए तैयार है वहीं यदि प्रदेश आला कमान के द्वारा बाहरी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने के लिए यदि थोपा जाता है तो उसका भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बाहरी प्रत्याशी को स्वीकार नहीं करेंगे
वहीं स्थानीय निवासी की बात की जाए तो लगातार 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी स्थानीय उम्मीदवारों को मौका देने के बाद से ही लगातार विधायक की सीट पर काबिज हो सकी है|वही प्रेस वार्ता के दौरान संभावित भाजपा के स्थानीय प्रत्याशियों ने मीडिया के समक्ष अपनी अपनी बात रखी| तथा सर्वसम्मति से आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र के समस्त स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों ने एकमत होकर बाहरी प्रत्याशियों को आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र में कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे| वही इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, सिखवाल समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिरोठा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण छिपा, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर लाल साहू, मेवाड़ा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजमल मेवाड़ा, महावीर गुर्जर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, सहित भाजपा के पदाधिकारी गण मौजूद रहे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -