Homeभीलवाड़ातिलस्वां महादेव मंदिर में चौकी प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार से आक्रोश, मंदिर...

तिलस्वां महादेव मंदिर में चौकी प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार से आक्रोश, मंदिर ट्रस्ट ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, निलंबन की मांग

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । तिलस्वां महादेव मंदिर ट्रस्ट ने शुक्रवार कोजिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर तिलिस्वां चौकी प्रभारी नरेश कुमार सुखवाल के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की । ट्रस्ट ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी पिछले दो वर्षों से मंदिर एवं ट्रस्ट के कार्यों में बार-बार हस्तक्षेप कर रहा है और भक्तों व कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। 19 नवंबर 2025 को अमावस्या के दिन सुबह लगभग 2 बजे चौकी प्रभारी नरेश कुमार सुखवाल और कॉन्स्टेबल नरेन्द्र पुनिया मंदिर में घुसकर ट्रस्ट कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को बाहर निकाल दिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और पुजारियों के साथ गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मियों का दबंगाना रवैया दिखाई दे रहा है।

मंदिर में इस तरह की कार्रवाई से स्थानीय लोग और श्रद्धालु आक्रोशित हैं। ट्रस्ट ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के बीच मंदिर की व्यवस्थाओं का हमेशा सहयोग रहता आया है, लेकिन इस घटना ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है।

ट्रस्ट ने पत्र में स्पष्ट रूप से मांग की है कि चौकी प्रभारी नरेश कुमार सुखवाल के विरुद्ध निलंबन और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि मंदिर में शांति और पारंपरिक पूजा व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

ट्रस्ट ने कहा कि पुलिस प्रशासन की इस तरह की दखलंदाजी धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन है और इसे स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। घटना के बाद मंदिर और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES