Homeभीलवाड़ाटाइल डिपो में आग ने मचाया तांडव मचा हड़कंप, भीषण आग से...

टाइल डिपो में आग ने मचाया तांडव मचा हड़कंप, भीषण आग से करोड़ों का नुकसान

भीलवाड़ा । शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में टाइल डिपो में आग का ऐसा तांडव देखने को मिला जिससे हड़कंप मच गया । आग का विकराल रूप ऐसा की घंटो प्रयास के बाद भी काबू नही पाया जा सका । आग गुरुवार देर रात लगी जिस पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकले मौके पर पहुंची । जानकारी के मुताबिक प्रताप नगर थाना क्षेत्र में स्थित शिव टाइल डिपो में भीषण आग लग गई जिसके चलते इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया । सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस के साथ नगर परिषद और अन्य कंपनियों की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू किए । आग का कारण गुरुवार रात तेज बारिश से शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है । वही घंटो मशक्कत करने के बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका । डिपो के कर्मचारियों के अनुसार आग से करोड़ों रु का नुकसान होने की आशंका है ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES