चेहरे पर अगर फैट (Face Fat) ज्यादा हो जाए, तो उसकी बनावट बिगड़ने लगती है। ज्यादा फैट होने के कारण चेहरे की सिमेट्री बिगड़ सकती है और खूबसूरती भी कम लगने लगती है। इसके कारण व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। अगर आप भी फेस फैट से परेशान हैं, तो आपको रोजाना ये 5 काम (Tips To Reduce Face Fat) करने होंगे। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में।
चेहरे की चर्बी कम करने के लिए सही रूटीन और स्वस्थ आदतों को अपनाना जरूरी है। इन 5 आसान तरीकों (How to Get Rid of Face Fat) को अपनाकर आप चेहरे की चर्बी को कम कर सकते हैं और एक टोन्ड और आकर्षक चेहरा पा सकते हैं।
स्ट्रेट जो कट (Straight Jaw Cut)
स्ट्रेस जो कट हमारी गर्दन और जबड़े को स्ट्रेच करता है और उसे रिलेक्स फील कराता है। रोजाना सुबह ये एक्सरसाइज करने से आप अपने डबल चिन फैट को कमकर सकते हैं और जॉ लाइन को शार्प बना सकते हैं। आइए आपको इस एक्सरसाइज को करने का तरीका बताते हैं।
- इसे करने के लिए आप अपनी गर्दन को ऊपर करें और छत की तरफ देखें।
- इसके बाद अपनी जीभ से जबड़े को नीचे की ओर दबाएं और स्ट्रेच करें।
- आपको ऐसा बारी-बारी करना है, यानी कि एक बार ऊपर देखना है, फिर जबड़ा स्ट्रेच करना है और फिर गर्दन नीचे करनी है।
- ऐसा आप 10-20 बार कर सकते हैं।
- ये एक्सरसाइज आपके डबल चिन फैट को कम करने में फायदेमंद साबित होगी।
बॉल एक्सरसाइज (Ball Exercise)
यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने के लिए आपको बॉल की जरूरत होती है। इसे करने के लिए आपको एक छोटी व सॉफ्ट बॉल को अपने गले और चिन के नीचे दबाना है। अब इसे नीचे चेस्ट की ओर प्रेस करना है। आपको लगातार ऐसा करना है और फिर देखें कैसे नियमित तौर पर इस एक्सरसाइज को करने से आपकी डबल टिन कम होती है। बॉल एक्सरसाइज करने से हमारी मसल स्ट्रेच होती हैं और जॉ लाइन शार्प होती है।
टंग स्ट्रेच (Tongue Stratching)
टंग स्ट्रेच करने वाली एक्सरसाइज करने से गले और चिन की मसल मजबूत होती हैं, उनकी इलास्टिसिटी बढ़ती है और जॉ लाइन भी शेप में आती है। ये चिन के लटके हुए फैट को कम करने में मदद करती है। टंग स्ट्रेचिंग करना बहुत ही आसान है। इसमें आपको सीधे खड़े होना है या बैठना है। इसके बाद जीभ को जितना हो सके मुंह से बाहर निकालना है और स्ट्रेच करते हुए नाक पर लगाना है। 5-10 सेकंड के लिए इसी पोजीशन में रहना है और फिर जबड़े को आराम देना है। ऐसा आपको 10 बार करना है, जिससे अच्छे से स्ट्रेचिंग हो जाएगी।


