Homeभीलवाड़ाहाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ निकली तिरंगा...

हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ निकली तिरंगा यात्रा

महावीर सेन
मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देश की जांबाज सेना के शौर्य के समर्थन में ऐतिहासिक और जोश से भरी हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ निकाली तिरंगा यात्रा। कार्यक्रम में शामिल विधानसभा क्षेत्र के सैकडों आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस थाने के सामने होंडा रोड़ से प्रारंभ हुआ और नगर के अहिंसा सर्किल , स्टैचू सर्किल, नगर के प्रमुख मांगों से होते हुए डाक बंगला पहुंची रैली में महिलाओं पुरुषों और बुजुर्गो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रैली का स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया । सभी के हाथों में तिरंगा झंडा था और वातावरण देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। यात्रा के दौरान नागरिकों ने भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगाए। ।
इस अवसर उपखंड अधिकारी हरिमोहन शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चिकित्सा विभाग व अन्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी यात्रा में सम्मिलित हुए ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES