31 मई को जिला कलक्टर दफ्तर से नगर निगम स्टेडियम तक होगा आयोजन
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।जल संरक्षण और जन- जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रविवार, 31 मई को शहर में भव्य रैली एवं साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली सुबह 7:30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय से रवाना होकर नगर निगम स्टेडियम पहुंचेगी।
जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। अभियान के माध्यम से जल बचाने, जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों ने पत्रकारों, खेल प्रेमियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर जल संरक्षण के इस जन अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
