शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलावटिया में गुरुवार को NHIT/ IDFC बैंक के द्वारा CSR कार्यक्रम में बस्सी, आरोली और धनेश्वर विद्यालय की छात्र छात्राओं को छात्रवृति के रूप में 5 और 10 हजार रूपये चैक द्वारा दिये गये ! इस कार्यक्रम में NHIT चित्तौड़गढ़ कोटा राजमार्ग के टोल अधिकारी एवं सलावटिया स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश धाकड़, शिक्षक जगदीश, शाइना सिन्हा, नंदकिशोर और विद्यालय के छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित रहे!
