शिवराज बारवाल मीना
टोंक ।स्मार्ट हलचल|राज्य निर्वाचन आयोग एंव जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनावों को दृष्टिगत रखतें हुए नगर परिषद क्षेत्र की निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में कार्यक्रम 25 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) टोंक हुकमीचंद रोहलानिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नियुक्त प्रगणक द्वारा मतदाताओं से प्राप्त निर्धारित दस्तावेजों को मय फार्म के कार्यालय में दैनिकरूप से जमा करवाया जाना एवं विशेष तिथियों को मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर निर्वाचन से संबंधित कार्य को प्राथमिकता से किया जाना है। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र टोंक (96) के समस्त संस्था प्रधान व कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया जाता है कि नगर परिषद् क्षेत्र टोंक के 124 मतदान केन्द्रों पर नियुक्त प्रगणक जो आपके अधीनस्थ कार्यालय, विद्यालय से है को 25 मार्च से 7 अप्रैल तक यह कार्य पूर्ण करने के लिए मूल पदस्थापन कार्यालय व विद्यालय समय से कार्य शिथिलता प्रदान की जाएं। साथ ही पर्यवेक्षकगणों को कार्यालय समय प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक कार्य शिथिलता दी जाएं। निर्वाचन संबंधित कार्यवाही में लापरवाही करने पर संबंधित कार्मिक के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। सभी प्रगणक 29 मार्च (रविवार) एवं 5 अप्रैल (रविवार) को संबधित मतदान केन्द्र पर पूर्ण दिवस उपस्थित रहकर दावें व आपत्तियाँ प्राप्त करेगें।
