Homeराजस्थानअलवरमूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बें सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। करीब 2 घंटे तक हुई झमाझम बारिश के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए। कॉलोनियों व दुकानों में पानी भर गया। कई इलाकों में सड़कों पर जल भराव होने से राहगीरों कों आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। तो वही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे बारिश खरीफ की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। झमाझम बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। तों वहीं अगर मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में भी बारिश का दौर रहेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES