झूला-चकरी, सर्कस और दुकानदारों से नहीं लिया जाएगा शुल्क, सफाई व रोशनी पर भी रहेगा विशेष जोर
काछोला 4 नवंबर – स्मार्ट हलचल|कस्बे में दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर ग्राम पंचायत ने कस्बे सहित बाहर से आने वाले व्यापारियों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। ग्राम पंचायत की ओर से मेले में आने वाले व्यापारियों को जगह, ठहरने, बिजली और पानी की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
सरपंच गीता देवी माली ने बताया कि मेले में झूला-चकरी, सर्कस संचालकों और दुकानदारों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ग्रामवासियों की मांग पर लिए गए इस निर्णय के साथ मेले के दौरान नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा काछोला बाजार में रोशनी की समुचित व्यवस्था करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत ने यह फैसला ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया है, जिससे बाहर से आने वाले व्यापारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और मेले में अधिक से अधिक व्यापारी भाग ले सकेंगे। पंचायत का उद्देश्य मेले को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और रोशनी से जगमग बनाना है।
सजने लगा मेला – कस्बे में रास मेला के नाम से भरने वाला दीपावली मेला में झूला, चकरी,सर्कस,मेले में कई दुकानें आ चुकी है और लगातार आ रही है,इस बार नवनिर्वाचित सरपंच गीता देवी माली ने दीपावली मेला निशुल्क करने की घोषणा से काफी दुकानदार,और झुले वाले आए है,अलग अलग तरह के झूले,चकरी ,सर्कस से मेला सजने लगा है।धनतेरस से दीपावली मेले की औपचारिक शुरुआत होगी।इसको लेकर ग्राम पंचायत और ग्रामीण मेले में दुकानदारों को अच्छी सुविधा मिले इसके लिए जुटे हुए है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने अलग अलग टीम बनाकर मय टीम के मेला सहित निगरानी में लगे हुए है।