Homeभीलवाड़ापीपलूंद मे परंपरागत विधि विधान के साथ हुआ होलिका दहन, उमडी सैकड़ों...

पीपलूंद मे परंपरागत विधि विधान के साथ हुआ होलिका दहन, उमडी सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़

होली का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है, होलिका दहन

 दुर्गेश रेगर पीपलूंद

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। शाहपुरा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे में होली के पावन पर्व पर परंपरागत समय से होलिका दहन हिंदू धर्म के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा रविवार को रात्रि 11:15 बजे धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मे होलिका दहन किया गया | पीपलूंद के ग्रामीणों ने होली के इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर ग्रामीणों नें ढोल नगाड़े बजाते हुए होलीका के स्थान पर पहुंचे। जहां पर होलिका का दहन प्रेम और सद्भाव एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है | इस पावन पर्व की पूर्व बेला में चमकीली रंग बिरंगी झालरों और गोबर के नारियल, बड़बुलियों, कंडो, एवं फूलों से होली को सजाया गया | तत्पश्चात रविवार को रात्रि 11:15 बजे शुभ मुहूर्त में मंत्रोचार एवं संपूर्ण विधि विधान से ढोल नगाड़ों के साथ होली की पूजा अर्चना कर होलिका का दहन किया गया | होलीका के दहन के बाद ग्रामीणों ने आपस में एक- दूसरे से रामा श्यामा करके बधाइयां दी और ग्रामीणों ने अपने घर परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएँ की | होली का दहन देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES