Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ के प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम से निजात हेतु एकीकृत बस...

लखनऊ के प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम से निजात हेतु एकीकृत बस अड्डे के निर्माण की मांग

समर्थ कुमार सक्सेना
स्मार्ट हलचल।लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य मुकेश शर्मा ने राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे यातायात जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की है।मुकेश शर्मा ने सदन में कहा कि कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग जैसे बस अड्डों से बड़ी संख्या में अंतरजिला बसों का लगातार आवागमन होता है, जो लखनऊ के प्रमुख मार्गों पर जाम का प्रमुख कारण बन रहा है।
उन्होंने सुझाव दिया कि लखनऊ की आउटर रिंग रोड पर एक एकीकृत बस अड्डे का निर्माण किया जाए और अन्य जिलों को जाने वाली बसों का संचालन वहीं से किया जाए, जिससे शहर को जाम से राहत मिल सके और यातायात सुचारू रूप से चल सके।
मुकेश शर्मा ने कहा कि यह लोक महत्व का विषय है और मैं सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस दिशा में आकर्षित करना चाहता हूँ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES