Homeराज्यउत्तर प्रदेश“जनपद सहारनपुर मे यातायात माह – 2025” का भव्य शुभारम्भ”

“जनपद सहारनपुर मे यातायात माह – 2025” का भव्य शुभारम्भ”

सुरक्षित यातायात, जन-जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में पुलिस का सशक्त कदम

सहारनपुर। स्मार्ट हलचल|मंडल के अधिकारियों ने “यातायात माह–2025” का शुभारम्भ जन जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया तथा आम जनमानस से यातायात के नियमो का पालन करने का आह्वान किया ताकि सड़क दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने हरी झण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। डी.आई.जी. (सहारनपुर परिक्षेत्र) अभिषेक सिंह ने कहा कि ओवर स्पीड व ओवर लोड के चलते अनेक सड़क दुर्घटना होती है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूरी है। अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए अधिक तेज गति से वाहन ना चलाएं, यह भी ध्यान रखें कि हमारे पीछे हमारा परिवार इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है इसलिए पुलिस कर्मियों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना चाहिए, क्योंकि जब हैलमेट न लगाने पर पुलिस कर्मी चालान काटते हैं, तो उन्हें स्वयं भी हैलमेट लगाना जरूरी है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग देकर एक अनुशासित यातायात संस्कृति का निर्माण करें। उन्होंने कहा की जनता अभियान को जन-जन तक पहुंचना जरूरी है क्योंकि जागरूकता से ही सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक आशीष तिवारी ने कहा कि “यातायात नियमों का पालन करना केवल एक कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि यह जीवन की रक्षा का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार अपनाना चाहिए ताकि किसी की असावधानी किसी और के जीवन के लिए खतरा न बने।
पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा नें कहा कि “यातायात माह” प्रतिवर्ष नवम्बर माह में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। “जन-जागरूकता गतिविधियाँ*
यातायात माह के अंतर्गत जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एस.पी. सिटी व्योम बिंदल एवं एस. पी.देहात सागर जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर हम स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस दौरान ए.एस.पी. मनोज कुमार यादव,ए.आर.टी.ओ. एमपी सिंह, सी.ओ. सिटी (प्रथम) मुनीश चंद्र, सी.ओ. (सदर) प्रिया यादव, प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान, यातायात प्रभारी अमित तोमर, सरदार पी.पी.सिंह, ललित पोपली, रोबिन मिड्डा के अलावा सैकड़ो की संख्या में ट्रैफिक वार्डन एनसीसी कैडेट एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES