Homeअजमेरट्रैफिक पुलिस कर्मियों के नही होने से आये दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के नही होने से आये दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था

स्मार्ट हलचल|नीमराना ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के नही होने के चलते अब कस्बे की यातायात व्यवस्था दिनों दिन बिगडऩे लगी है। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा यातायात पुलिसकर्मियों को पदस्थापना नहीं की गई है, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। कस्बे में पुलिस बल की कमी तो है ही वहीं यातायात पुलिसकर्मी तो हैं ही नही है। पूरे कस्बे और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक भी यातायात पुलिस कर्मी की नियुक्ति नही की गई है। यातायात पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण रोजाना कस्बे में कहीं न कहीं जाम देखने में आता है लोग काफी समय तक जाम में फंसे रहते हैं। राठ मंच के अध्यक्ष मनोज मुद्गल एडवोकेट ने बताया कि पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा
आज तक यातायात पुलिसकर्मी की पदस्थापना नहीं की गई है। जिसका खामियाजा कस्बे की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES