Homeभीलवाड़ाट्रेलर की केबिन मे लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

ट्रेलर की केबिन मे लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

जहाजपुर(आज़ाद नेब) थाना क्षेत्र के जालमपुरा चौराहे के पास एक ट्रेलर की केबिन में अज्ञात करणो के चलते आग लग गई जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और अग्निशमन को मौके पर बुलाया और आग पर काबू पाया।

एएसआई भागचन्द वैष्णव ने बताया कि जालमपुरा चौराहे के पास रायल्टी के लगे काटे पर राॕयल्टी कटाने के लिए एक ट्रेलर लाइन मे खडा था जिसमे अज्ञात कारणों के चलते आग लगने की सूचना मिली जिस पर मौके पर पहुचे और अग्निशमन को मौके पर बुलवाया और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक ट्रेलर की केबिन जलकर राख हो चुकी थी। आग की घटना के समय ट्रेलर ड्राइवर ट्रेलर की केबिन मे ही सो रहा था ड्राइवर ने निचे उतरकर अपनी जान बचाई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES