भीलवाड़ा । गुलाबपुरा पुलिस ने डीएसटी भीलवाडा व साईबर सेल टीम के के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही को अंजाम दिया और मादक पदार्थ तस्करी के मामले मे वांछित 10 हजार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है । आरोपी मुकेश कुमार गुर्जर काफी समय से फरार चल रहा था जिसे टीम ने अथक प्रयास कर पकड़ा । एसपी धर्मेन्द्र सिंह भीलवाड़ा के आदेशानुसार जिले में वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य के निर्देशन में व जितेन्द्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत गुलाबपुरा के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम गठित की । जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी संजय कुमार ने किया । इस टीम में डी.एस.टी. व साईबर सेल से एक विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 18.05.2024 को हंसपालसिंह उ.नि. तत्कालीन थानाधिकारी थाना आसीन्द द्वारा गश्त के दौरान ट्रेलर में सीमेंट के कट्टों के नीचे छिपाये गये 109 डोडा चूरा के कट्टों मे कुल 22 क्विंटल डोडा चूरा जप्त कर मामला दर्ज किया था जिसमे वांछित आरोपीयों की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया। गठित टीम ने मुखबीर व तकनीकी माध्यमों से वांछित आरोपी का पिछा करते हुये अवैध मादक पदार्थ परिवहन के मामले में इनामी अपराधी मुकेश गुर्जर पिता मांगीलाल गुर्जर उम्र 26 साल निवासी तोरनिया थाना पारसोली जिला चितौडगढ को गिरफ्तार किया । उक्त मामले मे पांच आरोपी पूर्व मे गिरफ्तार किये जा चुके है। गठित टीम में गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार, सत्यनारायण शर्मा स.उ.नि. साईबर सेल, एचसी ओमप्रकाश डी.एस.टी., राधेश्याम साईबर सेल शामिल थे ।
