ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, दो हिस्सो मे बटा अधेड़ का शरीर, हादसा या खुदकुशी पुलिस कर रही मामले की जांच

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर के रामधाम के निकट एक अधेड़ की उदयपुर-मदार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में ट्रेन की टक्कर के बाद अधेड़ के दो हिस्से हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रताप नगर थाना पुलिस , कोतवाली थाना पुलिस , RPF – GRP थाना पुलिस मौके पर पहुँची। घटना स्थल प्रताप नगर थाने का होने के चलते प्रताप नगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाई है यह हादसा था या खुदकुशी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद उदयपुर मदार एक्सप्रेस ट्रेन करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा । घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ का भारी जमावड़ा लग गया।  प्रताप नगर थाना अधिकारी राजपाल सिंह ने कहा कि सूचना मिली कि रामधाम के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची । जहां पर पाया गया कि एक अधेड़ व्यक्ति जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई । वह ट्रेन से कट गया और दो हिस्सों में बट गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोचरी में रखवाया । जहां मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वही यह खुदकुशी है या फिर यह व्यक्ति घटना का शिकार हुआ है इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।