देशी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के झुंझुनू जिले के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रसार शिक्षा निदेशालय का भ्रमण किया

अजय सिंह (चिंटू)

जोबनेर -स्मार्ट हलचल|श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय, जोबनेर में झुंझुनू जिले से आए देशी (कृषि आदान विक्रेताओं हेतु कृषि प्रसार सेवाओं का डिप्लोमा) पाठ्यक्रम के 40 प्रशिक्षणार्थियों ने आज अपने समन्वयक डॉ. सहदेव सिंह के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया।
निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. शैलेश गोदीका ने कृषि आदान विक्रेताओं को किसान-हितैषी बताते हुए कहा कि उन्हें प्रसार सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी तथा नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कृषि आदान विक्रेता पैरा-प्रसार कार्यकर्ता के रूप में किसानों तक तकनीकी सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर निदेशालय के वैज्ञानिकों डॉ. रामोवतार शर्मा एवं डॉ. बी. एल. आसीवाल ने प्रसार की आधुनिक विधियों, डिजिटल कृषि तथा समन्वित कृषि प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा प्रशिक्षणार्थियों को कृषि संग्रहालय का अवलोकन करवाया।