बन्शीलाल धाकड़
स्मार्ट हलचल|निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के सतखण्डा ग्राम पंचायत के सभागार में कृषि विभाग के द्वारा परम्परागत कृषि विकास योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें महिला पुरुषों ने सक्रियता से भाग लिया। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रमेश चन्द्र जाट ने बताया कि सहायक निदेशक कृषि विस्तार श्री मती अंसु चौधरी के निर्देशा अनुसार सेवानिवृत्त कृषि पर्यवेक्षक उस्मान मंसूरी ने जैविक खेती में वर्मी कम्पोस्ट खाद ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र, बनाने की विधि एवं उपयोग की जानकारी प्रदान की। कृषि पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने तारबंदी, सौर ऊर्जा, के बारे में जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक अजय कुमार यादव ने सुपर कम्पोस्ट खाद, फार्म पौण्ड के बारे में जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक प्रहलाद कुमार यादव ने फव्वारा सिंचाई, पाइपलाइन के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रमेश चन्द्र जाट ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए परम्परागत कृषि विकास योजना की उपयोगीता व हरी खाद पर विस्तृत जानकारी दी। फार्मर मास्टर ट्रेनर प्रहलाद उपाध्याय ने जीवामृत, घनजीवामृत, बनाने की जानकारी दी एवं पोषण वाटिका, लगाकर शुद्ध फल, सब्जी उत्पादन कर उपयोग में लेने का आग्रह किया। खेतों में देशी खाद, जीवामृत,घन जीवामृत का उपयोग कर जैविक कार्बन बढाकर मिट्टी को उपजाऊ बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उस्मान भाई एल.आर.पी. परम्परागत खेती के भी उपस्थित रहे।










