भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण, पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का हुआ समापन

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|भाजपा हिंडौन ग्रामीण मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का रविवार को गांव बाढ़ करसौली में समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंडौन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिव गणेश चौधरी ने की। प्रशिक्षण महाभियान की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर की गई। इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगीत का वाचन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शिव गणेश, मंडल महामंत्री अशोक सैनी, मीडिया संयोजक प्रदीप कुमार, लख्खी राम, हुकम सिंह, श्याम सिंह, मोहन सिंह, जगदीश, विक्रम, जितेंद्र, हरिश्चंद्र शर्मा , शिव फूल सहित काफी संख्या में हिंडौन ग्रामीण मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। । दो दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।