Homeराजस्थानजयपुरतीन आरएएस अधिकारी एपीओ आदर्श सिद्धू को लगाया पाली पुलिस अधीक्षक

तीन आरएएस अधिकारी एपीओ आदर्श सिद्धू को लगाया पाली पुलिस अधीक्षक

 

दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला

जयपुर, स्मार्ट हलचल। कार्मिक विभाग द्वारा आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और तीन आरएएस अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। यह कदम प्रशासनिक सुधारो के तहत उठाए गए हैं।
आदर्श सिद्धू को पाली का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है अब उनकी जगह आईपीएस केवल राम राव को दिल्ली में लगाया गया है । इन नियुक्तियों को लेकर दोनों अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय हो गई है। जिसमें प्रदेश में पुलिस प्रशासन की कार्य कौशलता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
वही तीन आर ए एस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें आदेश द्वारा पदस्थापित किया गया है। गुंजन सोनी, रणजीत सिंह और रामकुमार टाडा पर कार्रवाई की गई । इन तीनों अधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
आपको बताते चले गुंजन सोनी बालोतरा के एडीएम थे वही रणजीत सिंह झुंझुनू जिला परिषद के सीईओ थे व रामकुमार टाडा परबतसर के उपखंड अधिकारी पद पर तैनात थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES