Homeअजमेरनवरात्र के पावन अवसर पर किन्नर समाज ने किया हवन, आज होगी...

नवरात्र के पावन अवसर पर किन्नर समाज ने किया हवन, आज होगी बहुचर माता की स्थापना

ब्यावर, 26 सितम्बर।स्मार्ट हलचल|नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर किन्नर समाज ब्यावर द्वारा ढोसला स्थित बड़ी हवेली में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बहुचर माताजी का हवन-पूजन संपन्न हुआ।

चेला आरती बाई-सा ने जानकारी दी कि डीजे की धुन पर नाचते-गाते किन्नर समाज व महिलाओं ने कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली, जो बड़ी हवेली पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात पंडित जितेंद्र दाधीच ने वेदमंत्रों के साथ माता जी का हवन एवं पूजा-अर्चना करवाई। उन्होंने बताया कि शनिवार प्रातः 11 बजे बहुचर माताजी की स्थापना की जाएगी।

इस अवसर पर चेला आरती बाई-सा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और सेवा व नेक कार्यों में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मेवाड़ गादीपति किरण बुआ, चेला आरती बाई-सा, सबु बाई, डिम्पल बाई, मिष्ठी बाई, सरिता बाई, तमन्ना बाई, राधिका बाई सहित किन्नर समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

वहीं, ब्यावर के जजमान बृजेश साहू, ब्यावर यूथ संगठन अध्यक्ष विजय, ममता गुप्ता, कान्ता नामा, दीपा विसनदासानी, सीमा कुर्डिया, कल्पना गर्ग आदि उपस्थित रहे।

कन्या पूजन में विनी सनी, दर्शना करवरिया, खुशबू सक्सेना, कनिष्का सिसोदिया, वंदना करवरिया, मोना पालडिया, रेखा भाटी, पायल, भूमि साहू सहित अनेक बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में माताजी से आशीर्वाद लेने हेतु समस्त ब्यावर वासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES