परिवहन विभाग की अवैध रूप से चल रहे यात्री वाहनों पर कड़ी कार्यवाही

अवेध रूप से चल रहे तीन जीप और एक ऑटो नैनवा थाने में जब्त कर करीब सवा लाख रुपए जुर्माना वसूला ।

बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा के निर्देशन में परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में नैनवा कस्बे के मुख्य मार्गों पर परिवहन विभाग की टीम ने अवैध डग्गेमार यात्री वाहनों की औचक जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालें वाहनों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए तीन जीपों को पुलिस थाना नैनवा में चालान बनाकर जब्त कर क़रीब एक लाख रुपए का जुर्माना आरोपित किया ।

अचानक हुई परिवहन विभाग की कार्यवाही से अवैध रूप से चल रहे यात्री वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।

उड़न दस्ता द्वारा एक ऑटो में बैठक क्षमता से अधिक दस यात्रियों को लेकर परिवहन कर रहे ऑटो को डीटीओ ऑफिस बूंदी में सीज़ किया तथा बच्चों को उड़न दस्ते के वाहन से उनके घर तक छुड़वाया। परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कार्यवाही के दौरान विभागीय कार्मिक देवराज प्रजापति,रघुवीर सिंह हाड़ा,कैलाश चंद मीणा मौजूद रहे ।