हरिप्रसाद शर्मा
पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में 100 से ज्यादा अतिरिक्त बसें चलेंगी।20 से 24 नवंबर तक पुष्कर में बढ़ेगी बसों की आवाजाही। रोजाना 250 फेरे लगाने का लक्ष्य बताया गया है ।
कार्तिक पूर्णिमा पर सबसे बड़ी चुनौती भीड़ प्रबंधन की। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर रोडवेज ने तैयार किया विशेष प्रबंध किए हैं ।जिससे मेले में अजमेर से पुष्कर तक सफर होगा आसान होगा।एक दर्जन से ज्यादा डिपो से आएंगी बसें।
आस्था के इस बड़े आयोजन में 50 से 60 हजार यात्रियों के सफर का अनुमान है ।
19 नवंबर से बढ़ेगी श्रद्धालुओं की आवाजाही। बसों की संख्या भी जरूरत के मुताबिक बढ़ेगी।
कार्तिक स्नान के लिए पुष्कर पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु। परिवहन व्यवस्था पर रोडवेज का फोकस।
लंबे रूट की बसें भी बनेंगी पुष्कर मेले का सहारा,फेरे के बाद अपने रूट पर लौटेंगी ।
पुष्कर मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता, बसों की कमी न हो इसलिए पहले से तैयारी है ।