Homeभीलवाड़ादेवली से 90 किमी पदयात्रा कर कोटड़ी श्याम के दरबार में पंहुच...

देवली से 90 किमी पदयात्रा कर कोटड़ी श्याम के दरबार में पंहुच टेका मत्था, मन्दिर पर चढ़ाई धर्म ध्वज

:- 25 वर्षो से लगातार पंहुच रही है यात्रा, भक्तों ने किया भव्य स्वागत
 राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|आस्था का धाम कोटड़ी श्याम के भक्त देवली से 90 किमी की पैदल यात्रा पूरी कर रविवार को श्रीचारभुजानाथ के दरबार में मत्था टेकने पंहुचे। ग्रामीणों द्वारा पद यात्रियों के प्रवेश के साथ ही आवभगत की तथा पदयात्रियों के साथ लोटते हुए यात्रा करने वालों के पेर छूए। ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भगवान श्रीचारभुजानाथ के प्रति आस्था के चलते जलझूलन महोत्सव से पूर्व देवली से बड़ी संख्या में भक्तों की टोली गाते बजाते हुए विगत 13 अगस्त को देवली से रवाना हुए। देवली से लगातार 25वीं विशाल पद यात्रा होने से रजत जयंती के अवसर पर पदयात्रियो में विशेष उत्साह नजर आया। यात्रा देवली से रवाना हो कर जहाजपुर, रोंपा, पारोली, कोठाज, छापड़ेल, सांखड़ा, बीरधोल होते हुए कोटड़ी पंहुची जहां चारभुजा मन्दिर ट्रस्ट एवं हरिबोल प्रभातफैरी के सदस्यों ने अगुवानी की। रास्ते में जिस कस्बे से भी पद यात्रा गुजरी वहां के प्रभू भक्त श्रद्धालु ने काफी उत्साह दिखाते हुए भव्य स्वागत किया तथा अल्पाहार करवाने में होड़ सी मची रही। साथ ही एक-एक कर भक्तों का कांरवा जुड़ता गया ओर भक्त पैदल चलने को आतूर हो साथ में पैदल यात्रा में सरीक हो गए। पद यात्रा का शनिवार को बीरधोल मे रात्री विश्राम हुआ। वहीं रविवार को सवेरे कोटड़ी पंहुच श्रीचारभुजानाथ के यहां मत्था टेक धर्म घ्वजा को फहराई। यात्रा में उपस्थित भक्त भगवान श्रीचारभुजानाथ पर आधारित भजनों के साथ मनमोहक प्रस्तूति पर नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे। यात्रा कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर लाल दीया, महामंत्री रामस्वरूप टांक ने बताया कि लगातार 25 वर्ष से देवली से बड़ी संख्या में भक्त कोटड़ी पंहुचते आ रहे है। प्रतिवर्ष भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES