Homeराजस्थानकोटा-बूंदीपेड मनुष्य के लिए होते है वरदान - विधायक रामसहाय वर्मा

पेड मनुष्य के लिए होते है वरदान – विधायक रामसहाय वर्मा

भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में किया पौधारोपण,भोमियाजी महाराज के मंदिर परिसर में लगाएं 51 पौधे

भरत देवड़वाल

निवाई।स्मार्ट हलचल|शहर के भरकुआ तालाब रोड पर स्थित भोमियाजी महाराज के मंदिर परिसर में भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, प्रधान रामअवतार लांगडी व शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा द्वारा पौधारोपण करके किया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड पौधे होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मनुष्य के लिए वरदान होते है, जिसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं एवं लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए जागरूक करें। नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का चलन आ रहा है। उन्होंने कहा कि वैदिक काल से ही पेड़ पौधों को ईश्वर के रूप में मानते हुए उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि भोमियाजी महाराज के मंदिर परिसर में नीम, पीपल, जामुन, शीशम, गुलमोहर, बिल्वपत्र, अशोक, करंज, अमरूद, आंवला, अनार, नीबू एवं सफेदा सहित 51 फलदार व छायादार पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्षद परसराम कुमावत, शंकर हाथीवाल, नितिन छाबड़ा, मोहित जैन सन्मती, जयंनारायण कुमावत, वंशप्रदीप पारीक, भोमियाजी महाराज समिति सदस्य व पूर्व पार्षद प्रहलाद सैनी, संजय वर्मा, पूर्व प्रधान ममता जाट, जितेंद्र धारवाल, ओमप्रकाश वर्मा, रवि लांगड़ी, दुर्गाशंकर सैन, कमलेश सैनी, जगदीश सैनी, किशन यादव, चैथमल सैनी, लालचन्द सैनी, सत्यनारायण मीणा व पूरणमल सैनी सहित कई कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES