ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के उपलक्ष में जनजाति गौरव पोषण पखवाड़ा का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र 27 पर किया गया। आयोजन में महिला बाल विकास विभाग से उपस्थित महिला पर्यवेक्षक संपत शर्मा के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवन कहानी के बारे में जानकारी दी गई है एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नारायण सालवी के द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
आयोजीत कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता जैन, संता योगी, हेमलता मीणा, आशा सहयोगिन मंजू पटवा, मंजू गौड़, आंगनवाड़ी सहायिका कंचन, अनीता गोमती एवं आंगनबाड़ी क्षेत्र के सभी लाभार्थी एवं जनजातिय महिलाएं आदि उपस्थित रहे।


